महराजगंज एसपी सोमेंद्र मीना ने जवाहर नवोदय विद्यालय, में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Satya Prabhat News
By -
0

संवाददाता ' विष्णु गुप्ता 

महराजगंज ' जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया, 


महराजगंज एसपी सोमेंद्र मीना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके आत्मविश्वास और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा, "आप सभी देश का भविष्य हैं। अपनी प्रतिभा और समर्पण के साथ आप न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित करेंगे।" उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, कठिन परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायक शब्द विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)