![]() |
| वायरलेस सेट थाम कर सर्किल के सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क से की बात क्षेत्राधिकारी कार्यालय में आई महिला आवेदिका से बात कर पूछी समस्या |
महराजगंज महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन,स्वास्थ्य, सशक्तिकरण यह है शक्ति के पंच प्रवाह जिनको मिलाकर मिशन शक्ति 5.0 बनाया गया है। अभियान के तहत गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय फरेन्दा में 11 वीं की छात्रा अंशिका चौरसिया को एक दिन का क्षेत्राधिकारी फरेन्दा बनाया गया और पद संभालते ही अंशिका ने पीआरवी के रिस्पांस टाइम के बारे में पूछ डाला, इसके बाद वायरलेस सेट हाथ में लेकर सर्किल के सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क पर आए प्रार्थना पत्रों की बारीकी से तफ्तीश की और मिशन शक्ति केंद्रों को सुझाव दिये।
क्षेत्राधिकारी की सीट पर बैठी छात्रा अंशिका चौरसिया के चेहरे पर सशक्तीकरण की झलक साफ दिख रही थी। अनिरुद्ध पटेल अंशिका के बगल की सीट पर बैठे थे। मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की क्षेत्राधिकारी बनी वंशिका ने समय का सदुपयोग भी नारी सुरक्षा के लिये किया। सबसे पहले वंशिका ने वायरलेस सेट से सर्किल के सभी थानों को जोड़ा और मिशन शक्ति केंद्रों को सुझाव दिया।
अंशिका ने कहा कि जो भी व्यक्ति आपके पास शिकायत लेकर आता है तो उससे शालीनता से पेश आएं, क्यों कि वह पीड़ित हैं उन्हें आपके सहारे की जरुरत है। कहा कि महिलाएं एवं बेटियां कई बार समाज के डर से अपनी आवाज नहीं उठा पाती हैं हमारा कर्तव्य है कि हमें उन्हें विश्वास दिलाना है कि उनकी बात सुनी जाएगी तब जाकर उनके मन में सुरक्षा का विश्वास आएगा। मिशन शक्ति केंद्र पर प्रार्थना पत्रों के बारे में जानकारी ली।
संवाददाता ' विष्णु गुप्ता
![]() |


