महराजगंज चोरों की चुनौती नाकाम,लूटपाट करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Satya Prabhat News
By -
0


 

महराजगंज में पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकदह,टोला परसहवा में लूट की वारदात को अंजाम देकर महिला पर हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 39 सौ रुपये बरामद किए हैं।


मामला बीते रविवार रात का है,जब चकदह गांव की निवासी सुशीला शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान चार-पांच की संख्या में अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और सामान खंगालने लगे। तभी सुशीला अचानक लौट आईं और घर के भीतर चोरों को देख लिया। उन्होंने शोर मचाते हुए एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बचने के चक्कर में बदमाशों ने उन पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सुशीला घायल हो गईं। शोर सुनकर परिजन और गांववाले मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और पीड़िता की तहरीर पर डकैती और हमला करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी तौफीक उर्फ रंगा निवासी चकदह को एसएसबी रोड स्थित डूडी नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए 39 सौ रुपये बरामद किए गए। सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।








Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)