महराजगंज में बड़ा फूड फ्रॉड अन्नपूर्ति' ब्रांड के 10,931 नकली पैकिंग बैग बरामद, हड़कंप मचा

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज एसपी सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान कापीराईट के उलंघन की रोकथाम व आपरोधिया के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया पुलिस व मण्डी निरीक्षक निचलौल महराजगंज द्वारा आज दिनांक 06.10.2025 को वैभव लक्ष्मी सार्टेक्स राईस मिल प्राईवेट लिमिटेड बड़हरा मीर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज के पास से डुप्लीकेट अन्नूपूर्ति नाम के खाली पैंकिग बैग (बोरी) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 236/2025 धारा318(4),319(2),338,336(4)340,347(1) पंजीकृत किया गया । 


उल्लेखनीय है कि मेसेर्स बालाजी चावल मिल्स प्राइवेट लिमिटेड ग्राम झरकटिया, निकट प्लास्टिक काम्प्लेक्स इंडस्ट्रियल एरिया जनपद बस्ती में स्थित है, जिनके द्वारा विगत कई वर्षों से चावल का व्यापर देश के अंदर एवं देश के बाहर किया जाता है और इनका ब्रांड कई वर्षों से एक अपनी पहचान के रूप में विख्यात है, यह ब्रांड अन्नपूर्ति नाम से पूरे भारत में विख्यात है। ब्रांड का ट्रैड मार्क भारत सरकार द्वारा मिला हुआ है जिसका ट्रेड मार्क नंबर 5540254 है । जिनको जानकारी हूई कि अन्य जनपद में इस प्रोडक्ट के ब्रांड के खिलाफ ब्रांड की डुप्लीकेसी करके बेच रहे है। जिससे फर्म की छवि खराब हो रही है एवं व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है. अन्य मिलर इस पैकिंग बैग (अन्नपूर्ति) की डुप्लीकेसी करके और उसमे निम्न क्वालिटी का माल भरकर बाजार में चला रहे है जिससे ब्रांड का नाम खराब हो रहा है और साथ ही साथ वह भारत सरकार के द्वारा दिए गए ट्रेड मार्क के कानून का उलंघन कर रहे है 


जिसमे मुख्य रूप से M/S वैभव लक्ष्मी सॉर्टेक्स राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड, व्यापारिक पता पोस्ट ऑफिस-बड़हरा मीर नियर कंचनपुर चौराहा, जनपद महराजगंज (उत्तर प्रदेश) पिन कोड -273307, FSSAI लाइसेंस नंबर 12722999000080 Mob No. 7080647905 इस काला बाजारी प्रकरण में संग्लिप्त है । उक्त सूचना पर तथ्य का संज्ञान में लेते हुए आज दिनांक 06.10.2025  को उ0नि0 रण विजय वर्मा थाना सिन्दुरिया मय टीम व मण्डी निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा मण्डी समिति निचलौल महराजगंज की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित वैभव लक्ष्मी सार्टेक्स राईस मिल प्राईवेट लिमिटेड बड़हरा मीर के पास से डुप्लीकेट अन्नूपूर्ति नाम के खाली पैंकिग बैग (बोरी) बरामद हुआ।




 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)