महराजगंज बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर मिली युवक की सर कटी लाश

Satya Prabhat News
By -
0

संवाददाता ' शशांक राय 

महराजगंज बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर आज शाम 7:00 बजे के करीब एक युवक की सर कटी लाश मिली, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान योगेंद्र यादव पुत्र बलवंत निवासी समरधीरा पुरंदरपुर के रूप में हुई है।


आज शाम 7:00 बजे के करीब बृजमनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के ओवर ब्रिज के नीचे ट्रैक के बीचों-बीच एक सर कटी लाश दिखाई देने से पूरे रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई, जिन्होंने जीआरपी पुलिस को सूचना दे दी।


वहां पर मौजूद भीड़ से पता चला कि उसके कपड़े और आधार कुछ दूरी पर मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त योगेंद्र यादव के रूप में हुई। योगेंद्र की उम्र लगभग 25 से 27 वर्ष थी। परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है।


परिजनों के पहुंचने पर लाश को देखकर पहचान की गई। उसके दाहिने हाथ पर "योगेंद्र" नाम लिखा हुआ था, जिसे देखते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि योगेंद्र सुबह 10:00 बजे फरेंदा से बस से गोविंदगढ़ पंजाब के लिए रवाना हुआ था।


परिजनों ने बताया कि आज शाम 7:00 बजे सूचना मिली कि योगेंद्र की लाश रेलवे स्टेशन पर मिली है। योगेंद्र के परिवार में पत्नी विमलावती और दो छोटे बच्चे हैं, जिनका नाम अनुभव और अदिति है। इनकी उम्र लगभग 3 से 5 साल है।


मौके पर जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक सर का कोई पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सर कटी लाश मिली है, जिसकी पहचान योगेंद्र यादव के रूप में हुई है. वह समरधीरा पुरंदरपुर का निवासी था और गोविंदगढ़ पंजाब के लिए बस से यात्रा कर रहा था।


योगेंद्र की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली, जिसका सिर धड़ से अलग था उसके पास से मिले आधार कार्ड और कपड़ों से उसकी पहचान हुई परिजनों ने बताया कि योगेंद्र सुबह 10 बजे फरेंदा से बस से गोविंदगढ़ के लिए रवाना हुआ था योगेंद्र के दाहिने हाथ पर उसका नाम लिखा हुआ था, जिससे परिजनों ने उसकी पहचान की।


योगेंद्र की पत्नी विमलावती और दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 3 से 5 साल है परिजनों ने बताया कि योगेंद्र की मौत की खबर सुनकर वे सदमे में हैं।


जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई है।






Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)