महराजगंज फरेंदा क्षेत्र परसिया बुजुर्ग में चोरों ने किया हथियार के साथ घर में चोरी

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात में नकाबपोश चोरों ने नवाब अली के घर में घुसकर चोरी की। रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात में बदमाशों ने सो रही महिला का मुंह कपड़े से बंद कर हथियार के बल पर बंधक बनाया और करीब 50,000 रुपये नकद व 2.5 से 3 लाख रुपये के सोने – चांदी के जेवर लूट लिए।


घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। फरेंदा पुलिस, थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक और क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे तक जांच की और मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच चल रही है और जल्द कार्रवाई होगी।


यह घटना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की कड़ी मानी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)