![]() |
महराजगंज फरेंदा कस्बे के धानी ढाला पर मंगलवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम ने श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर पर छापेमारी से हड़कंप मचा दिया। यह छापेमारी अचानक शुरू हुई, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया प्राप्त जानकारी विभाग की टीम कई तीन गाड़ियों से फरेंदा पहुंची और सीधे उक्त प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने दुकान के अंदर रखे दस्तावेजों,खातों और रजिस्टरों,समानों की बारीकी से जांच कर रही है,साथ ही कंप्यूटर और अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
कार्रवाई के दौरान स्थानीय फरेंदा पुलिस भी मौके पर मौजूद है, ताकि किसी तरह की भीड़ या अव्यवस्था न हो सके। सूत्रों का कहना है कि विभाग को टैक्स से जुड़ी कुछ अनियमितताओं की शिकायत मिली थी,जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। टीम दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ व्यवसाय के लेनदेन से जुड़े विवरण भी खंगाल रही है लगभग 11 बजे इनकम टैक्स की दुकान पर पहुंची है। करीब 6 घंटे से इनकम टैक्स की छापेमारी दुकान पर चल रही है। इस छापेमारी पर अभी तक विभागीय अधिकारी की आधिकारिक बयान नहीं आया है।स्थानीय लोगों में पूरे दिन इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं है।

