![]() |
महराजगंज ' आज महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बृजमनगंज में विकसित भारत बिल्डेशन के तहत विकसित भारत बिल्डेशन का लाइव वीडियो विद्यालय में लगे स्मार्ट टीवी में दिखाया गया, छात्र छात्राओं को AIM to innovate, NEP2020, Yowacreate आदि से संबंधित वीडियोस दिखाए गए। स्मार्ट टीवी पर लाइव वीडियो देख कर छात्र छात्राएं बहुत उत्साहित हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राम अवतार ने कहा कि छात्र छात्राओं को आधुनिक शिक्षा मिलेगी और जागरूकता उत्पन्न होगी। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

