![]() |
| जायरीन की तैयारियाँ तेज़, उत्साह चरम पर |
महाराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलहा शरीफ स्थित हज़रत खैरुल्लाह शाह अलमासरफ रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर इस वर्ष 42 वां सालाना उर्स मुकद्दस कल 31 अक्टूबर (जुमा) से आरंभ होगा। यह दो दिवसीय आयोजन एक नवम्बर (शनिवार) तक चलेगा।
आयोजन समिति के अनुसार कल 31 अक्टूबर की सुबह 10 बजे गुस्ल शरीफ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पूरे दिन चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला जारी रहेगा। मग़रिब से पहले ज़िक्र-ए-ख़िराज और बाद में महफ़िल-ए-शमा एवं क़व्वाली की महफ़िल का आयोजन किया जाएगा।एक नवम्बर को शनिवार की सुबह कुरान ख़्वानी के साथ कार्यक्रम का दूसरा दिन आरंभ होगा।
दिन भर चादरपोशी और गुलपोशी जारी रहेगी और शाम 4 बजे कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।इस बीच जायरीन की तैयारियाँ तेज़ हैं और उत्साह चरम पर है। आयोजन समिति ने बताया कि उर्स में चादरपोशी की रस्म, क़व्वाली महफ़िल, नात-ख़्वानी और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था,पेयजल और सफ़ाई की विशेष तैयारियाँ

