महराजगंज लापता बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंपने में मिशन शक्ति टीम की सराहनीय उपलब्धि

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज ठूठीबारी 6 अक्टूबर को थाना ठूठीबारी के अंतर्गत ग्राम ठूठीबारी, आदर्श नगर मोहल्ला से दो नाबालिग बच्चे, क्रमशः अर्पण गुप्ता (उम्र 9 वर्ष) और अथर्व गुप्ता (उम्र 5 वर्ष), अचानक घर से कहीं चले गए थे। इस संबंध में परिजनों द्वारा थाना ठूठीबारी पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए मिशन शक्ति टीम ने तत्परता के साथ मौके पर जाकर व्यापक खोजबीन की। टीम के अथक प्रयासों से दोनों बच्चों को सकुशल खोज लिया गया और उन्हें उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

परिजनों ने बच्चों को सकुशल वापस पाकर मिशन शक्ति टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही में थाना ठूठीबारी की मिशन शक्ति टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि समाज में पुलिस की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत किया।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)