महराजगंज: बृजमनगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Satya Prabhat News
By -
0



महराजगंज 6 अक्टूबर एसपी सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नलिखित है योगेंद्र, पुत्र बुद्धू, उम्र 40 वर्ष


पलटन, पुत्र चैतू, उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी कान्हापार, ग्राम धोढघाट, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज।


उक्त अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा नंबर 719/2008, धारा 308, 323, 504, 506, 34 आईपीसी, थाना बृजमनगंज के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश, महराजगंज के न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।


पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। सह-अभियुक्त पुरई, पुत्र जग बाली, निवासी कान्हापार, थाना बृजमनगंज, अभी वांछित है और उसकी तलाश जारी है।
 


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)