गोरखपुर कैम्पियरगंज ' सफाई कर्मचारियों ने नवागत एडीओ पंचायत का गुलदस्ता और मिठाई से किया स्वागत

Satya Prabhat News
By -
0

गोरखपुर ' विकास खंड कैम्पियरगंज में नवागत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राधेश्याम जायसवाल ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया। संघ के कार्यकर्ताओं ने जायसवाल को गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर शिष्टाचारपूर्ण मुलाकात की।

यह स्वागत समारोह स्थानीय स्तर पर सफाई कर्मचारियों के बीच उत्साह का विषय बना संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नये अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्रामीण सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की अपेक्षा जताई। 

कार्यक्रम में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पिन्टू कुमार, ब्लॉक मंत्री बलराम पासवान, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा, सम्प्रेक्षक बृजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रामजीवन, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद, प्रदेश संयुक्त मंत्री परदेशी पासवान, जिला महामंत्री राम सूरत यादव, जितेंद्र सहानी, रमेश मौर्या, राजेश कुमार, संगठन मंत्री प्रताप कुमार, नरसिंह कुमार, सिद्धार्थ, सुनील कुमार, रामजीत, उमेश मौर्या, मनोज मिश्रा, अवधेश कुमार, रमेश कुमार, राधे श्याम, सुबाष, अभिषेक कुमार, भोलानाथ, विनोद कुमार गौतम सहित अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)