![]() |
| महराजगंज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक |
महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, हवालात, महिला सहायता डेस्क, सीसीटीवी कक्ष एवं शस्त्रागार का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने थाना में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी जनता के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता एवं तत्परता बनाए रखें। लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, महिला संबंधित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने तथा थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच के साथ-साथ वाहन, आवासीय परिसर एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने एवं रात्रि गश्त को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को साफ-सफाई, अनुशासन, वर्दी की शुद्धता एवं कार्यप्रणाली में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाने को आदर्श थाना के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाए।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

