महराजगंज में पुलिस की बड़ी कार्यवाही,नौतनवां थाना क्षेत्र से लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Satya Prabhat News
By -
0

दो आरोपी गिरफ्तार 

महराजगंज जनपद में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकदह,टोला परसहवा में हुई लूट की वारदात और महिला पर हमले के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो और आरोपियों को दबोच लिया।


पुलिस टीम ने चौतरवा चौराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले ही पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़कर जेल भेज चुकी थी। शेष आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।


इस अभियान में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में 5 सदस्यीय पुलिस टीम शामिल रही। पूरी कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के निर्देशन में संपन्न हुई।इस सफलता से जहां पुलिस की सक्रियता का संदेश पूरे क्षेत्र में गया है,वहीं अपराधियों में खौफ और जनता में पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)