![]() |
| गोरखपुर भाजपा सांसद रविकिशन शुक्ला |
गोरखपुर से ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन शुक्ला को फोन पर जान से मारने की खुली धमकी मिली है। यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच हुई है, जहां रवि किशन सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। धमकी देने वाले ने खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का निवासी अजय कुमार यादव बताया है।
आरोपी ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी के मोबाइल पर फोन किया। कॉल के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, "रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूंगा।" जब सचिव ने सफाई दी कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान नहीं दिया, तो आरोपी और भड़क गया। उसने दोनों को गालियां दीं और धमकी दी, "मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूंगा।"
कॉल में भगवान श्रीराम और राम मंदिर पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। आरोपी ने भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के एक विवादास्पद बयान (राम मंदिर की जगह अपस्ताल बनाने की बात) का समर्थन किया, जो हाल ही में बिहार चुनावी बहस का हिस्सा बना था।
निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने तुरंत गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात की और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने सांसद की सुरक्षा को हाई अलर्ट पर कर दिया है। आरोपी अजय कुमार यादव की तलाश तेज हो गई है, और बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
यूपी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की विस्तृत जांच जारी है। फोन नंबर और कॉल रिकॉर्ड ट्रेस किए जा रहे हैं।
![]() |


