Uttar Pradesh News : वामा सारथी ने यूपी पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Satya Prabhat News
By -
0
Satya Prabhat News 

आज पुलिस मुख्यालय के ऑडिटोरियम में वामा सारथी द्वारा पुलिस परिवारों के बच्चों के सम्मान में आयोजित समारोह अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा।

मेरे लिए यह अत्यंत संतोषजनक और गर्व का क्षण था कि मैं अपने कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों के उन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर सका, जिन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वामा सारथी की अध्यक्ष Meenakshi_70 और उनकी समर्पित टीम द्वारा किया गया यह प्रयास पुलिस कल्याण को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला है। बच्चों के लिए उनके प्रेरणास्पद शब्दों और पूरे कार्यक्रम की गरिमामयी प्रस्तुति ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह संगठन केवल पुलिसबल ही नहीं, बल्कि उसकी भावी पीढ़ियों को भी संवारने के प्रति प्रतिबद्ध है।
मुझे यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि यूपी पुलिस परिवार के 234 बच्चे वर्तमान में विभिन्न प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत हैं— 102 एमबीबीएस | 93 बी.टेक | 12 एम.टेक | 5 एमबीए 33 आईआईटी, 26 एनआईटी, 11 ट्रिपल आईटी, 3 एनएलयू, 2 एम्स, 2 आईआईएम में अध्ययन कर रहे हैं।
इन सभी मेधावी छात्रों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। आपकी सफलता उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
आप इसी प्रकार आगे बढ़ते रहें और देश का नाम रोशन करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)