महराजगंज बृजमनगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा काल बनकर आया ट्रक, दो महिलाओं की मौके पर मौत बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आज दिनांक 4 जून की सुबह करीब 11 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल संख्या यूपी 56 AB 0285 के चालक गणेश चौरसिया पुत्र रामप्रीत निवासी शीशवानिया विशुन थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज अपने बाइक पर अपनी पत्नी खुशबू उम्र करीब 25 वर्ष और पड़ोसी महिला रीना उम्र करीब 35 वर्ष और एक 10 वर्षीय पायल नामक लड़की को लेकर हरियाकोट से
फरेंदा की तरफ जा रहे थे।इसी दौरान, हडिया कोट गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल UP 53 BT 2315 ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मोटरसाइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में मौके पर दोनों महिलाओं खुशबू और रीना की मृत्यु हो गई। जबकि, हादसे में घायल हुई बालिका पायल उम्र करीब 10 वर्ष और गणेश चौरसिया उम्र करीब 26 वर्ष को इलाज के लिए CHC बृजमनगंज लाया गया है।बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
इसके साथ ही मृतकों और घायलों के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच और कार्यवाही जारी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों द्वारा सीएचसी बृजमनगंज पहुंच कर रोना पीटना और विलाप शुरू हो गया। इस दर्दनाक घटना को देख कर लोगों के होश उड़ गए और सभी स्तब्ध हो गये। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
