गोरखपुर सीएम योगी ने 26वीं वाहिनी PAC के जवानों को दी सौगात

Satya Prabhat News
By -
0

11 मंजिला बैरक टावर का लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बिछिया क्षेत्र स्थित 26वीं वाहिनी PAC कैंपस पहुंचे, जहां उन्होंने PAC जवानों के लिए 11 मंजिला अत्याधुनिक बैरक टावर का लोकार्पण किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि सरकार प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षाबलों की सुविधाओं में भी निरंतर सुधार कर रही है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक PAC राम कृष्ण स्वर्णकार ने भी संबोधन देते हुए जवानों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

नव-निर्मित बैरक टावर से जवानों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और PAC के जवान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)