गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर महंत योगी आदित्यनाथ ने की विशेष पूजा-अर्चना, विश्व कल्याण की कामना
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन कर समस्त विश्व के कल्याण एवं मंगल की प्रार्थना की।
इस आध्यात्मिक अवसर पर महंत योगी जी ने अपने पूज्य गुरुओं की स्मृति में विशेष आराधना की। उन्होंने श्री योगिराज गम्भीरनाथ जी महाराज, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज, एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गुरु परंपरा को नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि , गुरु का आशीर्वाद ही जीवन को सार्थकता और दिशा प्रदान करता है।


