लखनऊ/चित्रकूट- कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में चित्रकूट धाम मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल से संबंधित विकास परियोजनाओं, जन समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल के सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। चित्रकूट जिले से मानिकपुर विधायक अवनीश चंद्र द्विवेदी (लाली महाराज) और मंडल के प्रभारी मंत्री मन्नू लाल कोरी भी बैठक में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेते हुए निर्देश दिए कि जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और अधूरी परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही जनसुनवाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक को लेकर जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखा गया और सभी ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
