महराजगंज में एक घर से मिले 22 कोबरा के बच्चे,गांव में मचा हड़कंप

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज ज़िले के निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा नौडिहा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण के घर से 22 कोबरा के बच्चे जीवित अवस्था में बरामद हुए। गांव निवासी राज साहनी के घर में अचानक सांप के बच्चों को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन्य जीव रक्षक मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी सतर्कता और सावधानी के साथ सभी कोबरा के बच्चों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें निचलौल के जंगल में ले जाकर सुरक्षित रुप से प्राकृतिक आवास में रिलीज कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं लोग राहत महसूस कर रहे हैं कि समय रहते वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए सभी कोबरा बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। विशेषज्ञों का मानना है कि संभवतः किसी कोबरा मादा ने घर के किसी कोने में अंडे दिए होंगे, जिससे ये बच्चे निकले। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)