महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़िहारी गांव में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, यहां 14 वर्षीय किशोर आस्कृत ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। आस्कृत अपने पिता विनोद की दूसरी शादी से नाराज था, जिसे उसने आत्महत्या का कारण बनाया पिता की दूसरी शादी बनी विवाद का कारण।
आस्कृत के पिता विनोद ने आठ महीने पहले अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी कर ली थी पत्नी की मृत्यु के 7 महीने बाद हुई इस शादी से आस्कृत बेहद नाराज था परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, आस्कृत इस फैसले को स्वीकार नहीं कर पाया और अक्सर इस बात को लेकर अपने पिता से नाराजगी जाहिर करता था।
इस मानसिक तनाव ने किशोर को इतना प्रभावित किया कि उसने आत्मा कदम उठा लिया घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कोल्हुई थाने के SHO ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके SHO आशीष कुमार सिंह ने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और सभी पहलुओं की जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

