महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में एक ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
लालपुर गांव निवासी हबीब (30 वर्ष) पास के एक प्लॉट पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार को प्लॉट मालिक उसे एक वाहन में घर लाया और दावा किया कि हबीब को लकवा (फालिज) का दौरा पड़ा है।
इसके बाद परिजन उसे तुरंत बनकटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, शनिवार को इलाज के दौरान हबीब की मौत हो गई। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए संदिग्ध बताया।
 |
मृतक की फाइल फोटो
|
उनका आरोप है कि हबीब की हालत मारपीट के कारण बिगड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचित कर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।