महराजगंज उपभोक्ता फोरम में चपरासी ने की आत्महत्याः महराजगंज में 55 वर्षीय कर्मचारी ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

Satya Prabhat News
By -
0

 


महराजगंज जिला उपभोक्ता फोरम में मंगलवार सुबह एक चपरासी ने आत्महत्या कर ली। बिहार के सहरसा जिले के झकझरी गांव के रहने वाले राणा सिंह (55) ने कार्यालय के एक कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी सुबह 10:10 बजे वरिष्ठ सहायक राम भवन प्रसाद ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस व्यक्तिगत और मानसिक कारणों की जांच कर रही

पुलिस ने पाया कि मृतक का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बाद शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। राणा सिंह कई वर्षों से उपभोक्ता आयोग कार्यालय में कार्यरत थे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस व्यक्तिगत और मानसिक कारणों की जांच कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)