महराजगंज कोल्हूई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरैचा में एक गंभीर मामला सामने आया। शुक्रवार को एक 24 वर्षीय युवक ने घर में सो रही नाबालिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
सत्य प्रभात न्यूज़ संवाददाता मुताबिक आरोपी घटना के बाद से फरार था शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धरैचा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कोल्हूई आशिष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।