रायबरेली में 17 जुलाई को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है पंचायत चुनावों की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने अब बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की योजना बनाई है।
इसी क्रम में राहुल गांधी रायबरेली पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में वे पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तय करेंगे और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के टिप्स भी देंगे।
कांग्रेस पार्टी इस बार पंचायत चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ने की तैयारी में जुट गई है, जिसे वह आगामी विधानसभा चुनाव की नींव के रूप में देख रही है।
राहुल गांधी के इस दौरे के दौरान पार्टी की कोर टीम की बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक ढांचे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
महराजगंज पिता और सौतेली मां के झगड़े में दबंगों ने दो भाइयों की पिटाई हालत गंभीर

