साहू सामाजिक संगठन महराजगंज की अहम बैठक सम्पन्न

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज रविवार को महराजगंज के एक निजी मैरिज हाल में साहू सामाजिक संगठन महराजगंज की एक अहम बैठक आहुत किया गया, बैठक में विशेष रूप से साहू सामाजिक संगठन के समस्त पदाधिकारी/सदस्यगण की उपस्थिति रही। 

बैठक में चर्चा हुई कि संगठन के उद्देश्य मुख्य रूप से समाज को एक साथ लाने और एक सामान्य लक्ष्य या लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक संरचना प्रदान करने, संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने, और सदस्यों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देने पर विचार हुआ। 

संगठन को आगामी समयों में सदस्यता बढ़ाने, विशिष्ट लक्ष्य हो, धन, जनशक्ति, सामग्री को प्रभावी ढंग से उपयोग करने के साथ साथ आगामी 03 वर्ष संगठन का कार्यकारिणी पूर्ण होने पर नए लोगों को पदाधिकारी बनाने पर विचार बना उक्त के साथ साथ बैठक में गांधी जयंती कार्यक्रम एवं अन्य समाज के जनहित पर स्वास्थ्य, शिक्षा, उत्पीड़न आदि विषयों पर चर्चा हुई इस अवसर पर।

जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री डॉ रामसरन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय राज गुप्ता, संरक्षक रामदास गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, ब्रह्मानंद गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, शम्भु नाथ गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, नीरज उर्फ बबलू गुप्ता, रामानुज गुप्ता, शेषमणि गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, खुशहाल गुप्ता, डॉ अरविंद गुप्ता, महाजन गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, बुद्धेशमणि गुप्ता, उमेश गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, राजेश साहू, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे l


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)