नाग की मौत के 15 दिन बाद बदला लेने पहुंची नागिन, घर में मचा हड़कंप

Satya Prabhat News
By -
0


यह घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के सरौतिया गांव में हुई, जहां एक नाग की मौत के 15 दिन बाद एक नागिन उसी घर में पहुंची और 24 घंटे से अधिक समय तक फन उठाकर फुफकारती रही। 

इससे गांव में दहशत फैल गई और लोग रात भर जागते रहे। सुबह वन विभाग को सूचित किया गया, जिन्होंने घंटों की मेहनत के बाद नागिन को सुरक्षित रेस्क्यू किया। 

वन विभाग के अनुसार, बरसात के मौसम में सांप चूहों के पीछे घरों में घुस आते हैं, और संभवतः नागिन शिकार की तलाश में थी। रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों और प्रवेश दीक्षित के परिवार ने राहत की सांस ली।


नागिन का वीडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करें 

Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)