शाहजहांपुर से सकारात्मक संदेश DM और आमजन के संवाद की सराहना।

Satya Prabhat News
By -
0

शाहजहांपुर में जिलाधिकारी और जनसामान्य के बीच का एक संवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक फरियादी से बात करते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बेहद सरल, संवेदनशील और भरोसेमंद अंदाज़ में कहा आप आइए, मैं बैठा रहता हूँ आने में कोई परेशानी हो तो मैसेज कर दीजिए, हम हर मैसेज देखते हैं, आपका काम अवश्य होगा।

प्रशासनिक सेवा में संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना का यह उदाहरण न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास की मजबूत डोर को भी दर्शाता है।

इस तरह की सहज और सहृदय शैली प्रशासन को जनता के और करीब लाती है, जिससे शासन-प्रशासन की छवि और मजबूत होती है। सोशल मीडिया पर इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)