Maharajganj News : नदी पार करते समय हुआ हादसा अचानक आई बाढ़ में बह गई बुजुर्ग महिला, बहु की बची जान

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं नौतनवां थाना क्षेत्र सेमरहवा की एक बुजुर्ग महिला अपनी बहु के साथ रोहिन नदी पार कर अड्डा बाजार दवा कराने जा रही थी इसी बीच रोहिन नदी पार करते समय नदी में अचानक बाढ़ आ गई

जिससे शारदा देवी नदी पार नहीं कर पाई और वह नदी की उफनती लहरों में बह गई जबकि बहु कुमारी किसी तरह भाग कर नदी से बाहर निकली,18 घंटे बीतने के बावजूद अब तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है सूचना पर पहुंची पुलिस शाम होते ही खाली हाथ बैरंग वापस लौट गई, ग्रामीणों को प्रशासन के रेस्क्यू ऑपरेशन का इंतजार हैं 

सेमरहवा के लोग आजादी के बाद से अब तक नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं भौगोलिक दृष्टि से सेमरहवा गांव काफी विषम है यह रोहिन और बघेला नदी के बीच में बसा हुआ है 

यह गांव तीन तरफ से नदी और एक तरफ से जंगल से घिरा हुआ है गांव की आबादी छह हजार से अधिक है ग्रामीण प्रति वर्ष बांस-बल्ली का पुल बनाते हैं। नदी में अचानक बाढ़ आने पर पुल पानी में बह जाता है और नाव से आवागमन होता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)