![]() |
| सोशल मीडिया पर वायरल फोटो |
महराजगंज में एक विवादित तस्वीर ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी सोशल मीडिया पर एसडीएम की कुर्सी पर बैठे नजर आए,जिसके बाद प्रोटोकॉल और मर्यादा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
विधायक ने यह तस्वीर खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की,जिसके बाद फोटो तेजी से वायरल होने लगा। अधिकारियों में इसको लेकर चर्चा और असमंजस का माहौल है,वहीं स्थानीय लोगों में यह मामला कौतूहल का विषय बन गया है।
बताते चलें कि वायरल फोटो में नजर आ रहे विधायक 315 फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी हैं।
घटना के बाद प्रशासनिक प्रोटोकॉल के पालन को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामला सुर्खियों में है और तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जा रही है।
![]() |


