डीआईजी गोरखपुर ने महराजगंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, कोतवाली क्षेत्र में की पैदल गश्त

Satya Prabhat News
By -
0

घुघली में संभावित सीएम आगमन को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण


महराजगंज: गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने गुरुवार को जनपद का दौरा कर कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने जिलेभर के क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए।




डीआईजी ने अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं पशु तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, चोरी और वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।




उन्होंने बैंक व जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग, जमानत पर छूटे अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा बीट प्रणाली को मजबूत बनाए रखने को कहा। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीआईजी ने मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वाड को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला हेल्पडेस्क, 1090, 112, 108 तथा UPCOP सेवाओं के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।


तिराहा क्षेत्र में पैदल गश्त


बैठक के बाद डीआईजी चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के साथ कोतवाली नगर तिराहा क्षेत्र में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद डीआईजी ने थाना घुघली अंतर्गत ग्राम जोगिया में संभावित मुख्यमंत्री आगमन की दृष्टि से सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




जनपद आगमन पर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)