महराजगंज बरवांकला में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन शुरू

Satya Prabhat News
By -
0

संवाददाता ' शशांक राय 

महराजगंज नौतनवा विकास खंड नौतनवा के अंतर्गत ग्राम बरवांकला में बढ़ते भ्रष्टाचार और ग्राम प्रधान की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को नौतनवा तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन का नेतृत्व हरिकेश मणि त्रिपाठी सहित ग्राम सभा बरवांकला के कई ग्रामीण कर रहे हैं।


अनशनकारियों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद भी प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। उनका कहना है कि ग्राम विकास से जुड़े कार्यों में भारी अनियमितताएँ हो रही हैं, लेकिन जांच की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक ग्राम प्रधान के खिलाफ निष्पक्ष जांच शुरू नहीं होती और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। अनशनकारी प्रशासन से शीघ्र जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


तहसील परिसर में अनशन जारी रहने से स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई गई है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)