महराजगंज: ₹25,000 का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी गिरफ्तार

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पनियरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पनियरा पुलिस ने मुकदमा संख्या 380/2025 धारा 2(ख)(i), 2(ख)(xvii) / 3(1) उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित 25,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. इब्राहिम पुत्र इसरायल, निवासी ग्राम जंगल बब्बन, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।


थानाध्यक्ष पनियरा अपनी पुलिस टीम के साथ 17 नवंबर 2025 को भौराबारी पुल के पास लगभग 11:25 बजे गश्त के दौरान अभियुक्त को पकड़ने में सफल रहे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)