महराजगंज पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित नफ़र अभियुक्त को दबोचा

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज। पोक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुरन्दरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चल रहे वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को सुबह करीब 10:40 बजे पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक वांछित अभियुक्त मनिकौरा ओवरब्रिज अंडरपास के पास मौजूद है।


सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने करन गौतम, पुत्र भुलई, निवासी बरडाड टोला परसपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना पुरन्दरपुर में मु.अ.सं. 288/2023 धारा 363, 366, 376(2)(झ) भादवि व पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।


पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर आरोप है कि उसने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्तता दिखाई थी। पीड़िता की बरामदगी के बाद धारा 164 द.प्र.सं. में दर्ज बयान एवं एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर वह मामले में नामजद व वांछित चल रहा था।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)