![]() |
महराजगंज थाना सोनौली के सिपाही दीपक कुमार को एसपी सोमेंद्र मीणा ने तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराई। एसपी ने बीट आरक्षियों को निर्देशित किया कि वे नियमित गश्त और जनता से सतत संवाद के साथ अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें। बीट पुस्तिका को पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए एसपी ने इसके सही रख-रखाव और सक्रिय बीट प्रणाली को अनिवार्य बताया।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार को बीट पुस्तिकाओं की जांच के दौरान थाना सोनौली के आरक्षी दीपक कुमार की बीट पुस्तिका में कोई प्रविष्टि न मिलने और बीट क्षेत्र की जानकारी तक न होने पर गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
एसपी ने बीट आरक्षियों की पुस्तिकाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि बीट पुलिसिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आरक्षी अपने क्षेत्र में नियमित गश्त करें, अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखें और जनता से सतत संवाद बनाए रखें।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा कि बीट पुस्तिका पुलिसिंग का महत्वपूर्ण आधार है और इसका सही रख-रखाव अपराध नियंत्रण तथा जनता की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस बीट प्रणाली को मजबूत करके जनसुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

