महराजगंज बृजमनगंज में ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र में ब्रेकथ्रू संस्था के तत्वावधान में ग्राम पंचायत फूलमनहा, बंजरहा सोनबरसा और कवलपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ एडल्ट, ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बृजमनगंज थाना से प्रिया, पूजा और प्रविन्दर मौजूद रहे और सक्रिय भूमिका निभाई।


चौपाल के दौरान म्यूजिकल चेयर, शॉप सीडी, लूडो जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से युवाओं से उनके सपनों, आकांक्षाओं, आजादी, सुरक्षित माहौल और गांव की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई।


इस अवसर पर एसआई प्रिया ने कहा कि ब्रेकथ्रू की पहल अत्यंत सराहनीय है। इससे समुदाय के किशोर–किशोरियों को अपने सपनों, आजादी और सुरक्षित वातावरण के विषय में खुलकर बात करने का अवसर मिल रहा है।


कार्यक्रम में जितेंद्र, मीरा, सुभाष, शोभा, ग्राम प्रधान जनार्दन, निर्मला सहित कई समुदाय सदस्य उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)