महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन में वांछित, वारंटी एवं इनामिया अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को बड़ी सफलता मिली है।
थाना फरेन्दा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 288/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य संगीन धाराओं में वांछित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त मोहम्मद हसन उर्फ कोमल पुत्र नसीबुल्लाह उर्फ टप्पू (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी ग्राम परसा बेनी, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया है।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना फरेन्दा पुलिस की टीम ने दिनांक 19 नवम्बर 2025 को परसा बेनी गाँव के बाहर लेजर महादेवा (हरनहवा) मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस की सतर्कता और कड़ी मेहनत के चलते अभियुक्त को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
महराजगंज पुलिस लगातार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करते हुए अभियान को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूर्णतया प्रतिबद्ध है।

