![]() |
महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र के ग्राम सभा भगवत नगर परसिया खास में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़िता दुर्गावती के अनुसार, विवाद की जड़ जमीन का मामला है। उन्होंने बताया कि जिस जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम है, उसमें धान की फसल उनकी ही बुवाई थी। लेकिन धान कटाई के दौरान गांव के संतोष, निर्मला और अंजनी सहित अन्य लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़िता की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
फरेंदा कोतवाल योगेन्द्र कुमार राय ने कहा है कि “आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, शीघ्र ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

