नेपाल तस्करी हेतु 100 बोरी यूरिया के साथ युवक गिरफ्तार, मिनी ट्रक भी बरामद

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन में नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।


दिनांक 18 नवंबर 2025, रात्रि करीब 8:15 बजे, थाना क्षेत्र के जोगियाबारी के पास चेकिंग के दौरान एक आइसर मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही 100 बोरी यूरिया (भारत ब्राण्ड, कुल वजन लगभग 5000 किग्रा) बरामद की गई।


प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना कोल्हुई पर धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बरामद यूरिया व वाहन को कस्टम विभाग नौतनवा को सुपुर्द किया जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और ऐसे तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)