महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के तालाब में जलकुंभी के ऊपर रखी एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि जलकुंभी पर एक नवजात लड़की जीवित पड़ी है। ग्रामीणों ने बच्ची को सुरक्षित निकालकर स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। गांव में इस घटना को लेकर लोगों में गहरी संवेदना और आक्रोश है।

