महराजगंज: नाबालिग से दरिंदगी — बिना विवाह के बनी माँ, नवजात को नाले में डुबोने का प्रयास

Satya Prabhat News
By -
0


 

महराजगंज। जिला संयुक्त अस्पताल में बुधवार तड़के बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब एक नाबालिग लड़की ने नवजात शिशु को जन्म दिया और इसके तुरंत बाद शिशु को गंदी नाली में डुबोकर मारने का प्रयास किया गया। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव का बताया जा रहा है।


सूत्रों के अनुसार नाबालिग गर्भवती अवस्था में अस्पताल पहुँची थी, जहाँ उसने शिशु को जन्म दिया। जन्म के कुछ ही देर बाद लड़की की मां ने अस्पताल परिसर के सामने बह रही नाली में नवजात को डुबोने का प्रयास किया। घटना देखकर स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला को रोककर पुलिस को सूचना दी।


नवजात को गंभीर हालत में SNCU वार्ड में भर्ती कराया गया है, वहीं नाबालिग लड़की का इलाज अस्पताल में जारी है।


पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग होने के कारण पुलिस इस मामले को अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ देख रही है। फिलहाल आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।


अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यदि समय रहते स्वास्थ्यकर्मियों ने हस्तक्षेप न किया होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)