महराजगंज फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में 11 कुंतल लहन किया नष्ट

Satya Prabhat News
By -
0
संवाददाता ' विष्णु गुप्ता 

महराजगंज अवैध कच्ची शराब निर्माण एवं निष्कर्षण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में फरेन्दा क्षेत्र में अवैध शराब पर रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

सत्य प्रभात न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, आज दिनांक 16.11.2025 को क्षेत्राधिकारी फरेन्दा तथा प्रभारी निरीक्षक फरेंदा के संयुक्त नेतृत्व में थाना फरेन्दा पुलिस टीम ने ग्राम भारीवैसी तथा निरनाम पश्चिमी में दबिश दी। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 11 कुंतल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस का कहना है कि अवैध कच्ची शराब निर्माण के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)