जनता की समस्याओं का होगा फौरन समाधान: डीएम संतोष कुमार शर्मा

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को जनतादर्शन में आमजन की समस्याएँ सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। प्रशासनिक स्तर पर लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए।


जनतादर्शन के दौरान दिनेश नामक फरियादी द्वारा अभिलेख की नकल उपलब्ध कराने की मांग पर डीएम के निर्देश पर अभिलेखागार विभाग ने तुरंत नकल जारी कर दी। डीएम शर्मा ने स्पष्ट कहा कि “जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।”


डीएम के इस त्वरित कार्रवाई से लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। जनतादर्शन में आए लोगों ने समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)