![]() |
| संवाददाता ' शशांक राय |
महाराजगंज के बृजमनगंज इलाहाबास पंचायत कई हैंडपंप खराब विकासखंड जधिकारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन विकासखंड की ग्राम पंचायत इलाहाबास में कई हैंडपंप खराब पाए गए हैं। गांव में कई हैंडपंप जर्जर, खराब और वर्षों से बिना मरम्मत के पाए गए। यह स्थिति सरकारी खर्च के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
ग्रामीण ओमप्रकाश के घर के सामने लगा हैंडपंप अत्यंत खराब स्थिति में मिला। ओमप्रकाश ने बताया कि यह हैंडपंप 15 वर्ष पुराना है और इसकी न तो कभी रिबोरिंग हुई है और न ही पिछले एक वर्ष में कोई मरम्मत की गई है। इसी तरह, स्वराती नामक महिला के घर के सामने का हैंडपंप पिछले आठ महीनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान को सूचित किया, लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं करवाया गया।
पूर्व प्रधान राजीव के घर के सामने लगा हैंडपंप आधा जमीन में धंसा हुआ मिला। इससे पानी नहीं निकल रहा था और आसपास गंदगी का अंबार था. जो स्वच्छता की कमी को दर्शाता हैआधा जमान म धसा हुआ मिला। इसस पाना नहीं निकल रहा था और आसपास गंदगी का अंबार था, जो स्वच्छता की कमी को दर्शाता है।
ग्राम प्रधान राजाराम गुप्ता से इस संबंध में बात करने पर उन्होंने कहा कि "जिनके घर के सामने हैंडपंप हैं, वही लोग मरम्मत नहीं होने दे रहे।" बृजमनगंज के विकासखंड अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि इसे संज्ञान में लिया गया है और एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण लेकर जांच व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

