महराजगंज जिला मुख्यालय पर उच्चीकृत राजकीय पुस्तकालय का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने किया देवी सरस्वती माता की पूजा

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज जिला मुख्यालय पर उच्चीकृत राजकीय पुस्तकालय का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने किया देवी सरस्वती माता की पूजा
 कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं और पुस्तकों से सुसज्जित किया गया है। इस मौके पर विद्यार्थियों को डायरियां भेंट की गईं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए "द हिन्दू" अखबार भी उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय में वातानुकूलित वाचनालय, आरओ वाटर कूलर और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और अन्य छात्रों के लिए जिला राजकीय पुस्तकालय को आईआईटी की तर्ज पर अत्याधुनिक और सभी अकादमिक सुविधाओं से युक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश हेड एके मिश्रा


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)