भारत नेपाल सीमा पर थाना कोल्हुई पुलिस ने पकड़ा 440 ग्राम गाँजा के साथ एक नफर अभियुक्त

Satya Prabhat News
By -
0

संवाददाता विष्णु गुप्ता 

महराजगंज थाना कोल्हुई भारत नेपाल सीमा पर सटे थानो पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम मे थाना कोल्हुई पुलिस व एसएसबी कैम्प 66 वी वाहिनी एफ कम्पनी खैराघाट द्वारा संयुक्त रूप से  देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के क्रम में क्षेत्र में मामूर होने के दौरान आज दिनांक 27.07.2024 को मुखबीर खास कि सूचना पर नेपाल से आ रहे अभियुक्त किताबुल्लाह पुत्र नाजिर नि0ग्राम खरहरवा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज उम्र करीब 55 वर्ष को एक प्लास्टिक के झोले में 440 ग्राम गांजा व कैश 37500 रुपये के साथ राजमन्दिर कलां बगही नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए किताबुल्लाह उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 183/24 धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -
किताबुल्लाह पुत्र नाजिर नि०ग्राम खरहरवा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज उम्र करीब 55 वर्ष
बरामदशुदा माल का विवरण अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में 440 ग्राम अवैध गांजा व कैश 37500 रुपये का बरामद हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)