आनंद नगर फरेंदा गोपालपुर बाबा भोलेनाथ मंदिर पर यज्ञ कर रवि कुमार शास्त्री अयोध्या धाम से आए हुए कथा व्यास कमल दास जी महाराज के द्वारा कथा सुनाया जा रहा है जो की कथा सुनने के लिए माता बहनों एवं क्षेत्र की समस्त जनता दूर-दूर से आए लोग कथा सुनकर आनंद सुख की प्राप्ति कर रहे हैं।
आपको बता दे कि यहां यह श्री श्री महामृत्युंजय मंत्र यज्ञ शुभारंभ 28 जुलाई 2024 दिन रविवार से ही हुआ है और इसकी अंतिम पूर्ण होती 5 अगस्त 2024 दिन सोमवार को खत्म हो जाएगी जिसमें बृहद भंडारा का भी आयोजन किया गया है और यह कथा 8 दिन तक चलेगा अयोध्या से पधारे हुए कथा व्यास कमल दास जी महाराज के द्वारा और यज्ञ आयोजक पंडित रघुवर प्रसाद मिश्र पूर्व प्रधान जी के सहयोग से यह भाव संगीतमय शिव पुराण महामृत्युंजय मंत्र का यज्ञ आयोजन चल रहा है जिसमें समस्त जनता दूर-दूर से आए हुए माता बहन इस प्रवचन को सुनकर आनंद में सुख प्राप्ति कर रही हैं।
और भोलेनाथ बाबा के दरबार में इस समय सावन महीने में हर हर महादेव के नारे भी गूंजती सुनाई दे रही हैं जहां माता पार्वती और भोलेनाथ विराजमान बैठे हैं।
*उत्तर प्रदेश हेड ए के मिश्रा*
