महराजगंज
सूची जारी, क्षेपंस के दो और ग्रापंस के 67 पदों पर भी होगा चुनाव, नामांकन 22 को जास, महराजगंजः त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रिक्त पदों पर चुनाव कराने को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है। प्रधान के नौ, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो और ग्राम पंचायत सदस्य के 67 रिक्त पदों पर चुनाव होना है। रिक्त पर्व की सूची जारी कर दी गई है। इसके लिए नामांकन 22 जुलाई को होगा।
जिलाधिकारी अनुनय इा ने बताया कि प्रधान पद के लिए धानी के बरगहापुर व नौसागर, निचलौल के बहुआर खुर्द, फरेंदा के रामनगर, मिठौरा के परसामीर, देउरवा, हरपुर कला, लक्ष्मीपुर के करमहवा बसंतपुर, सिसवा बाजार के खुहुरी में
पद रिक्त हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए परतावल के वार्ड नौ तथा भुभली के वार्ड 31 में पद खाली हैं। सदस्य पद के लिए घुघली विकास खंड के बांसपार मिश्र वार्ड 12 व 13, लक्ष्मीपुर शिवाला, भुवना, धानी ब्लाक के महादेवा, घिवपीड़, निचलौल के बजही, बोदना, जमुईकला, संडाखुर्द, पिपराकाजी, कैमा, जहदा, कमता, कटहरो करला, दुगंवलिया, नौतनवा में शिवपुरी, मनिकापुर, पनिगरा के इलाहाचास, गेहुअना, सोनबरसा, सूचितपुर, डीमरा, नेवासपौखर वार्ड नंबर सात व 12, महदेदया, परतावल के डेरवा, धर्मपुर, नटवा, नंदना, पचदेउरी,
चलुआ वार्ड नंवर चार व छह, बसवार, बेलवा, बेलवा बुजुर्ग, मोहम्मदपुर, मोहनापुर, सिरसिया, सिसवा मुंशी, सोहासवासपार में उपचुनाव होना है। फरेंदा के पिपरा विशम्भरपुर, छितही बुजुर्ग, महदेवा दुबे, रामनगर वार्ड नंबर पांच, करमहवा बुजुर्ग, तालही वार्ड नंबर नौ व दस, अगया वार्ड नंबर चार व आठ, बृजमनगंज के नैनसर, घरैची, खटोड़ी, राजमंदिर कला, महराजगंज सदर ब्लाक के बड़हारा, सिसवा, कटहरा खास, बासपार वैजोली, लखीमा धरुआ, पकड़ी नौनिया, बेईलिया, मिठौरा के बसंतपुर राजा, सिसवा बाजार के बेलभरिया,
पोखरभिंडा, करमही, बगही, सोखड़ा, पकड़ी सिसवा में उप चुनाव होगा। नामांकन 22 जुलाई (सुबह 10 बजे से अपराह चार बजे तक), नामांकन पत्रों की जांच 23 जुलाई, नाम वापसी 24 जुलाई (सुबह 10 बजे से अपराह्न का तीन बजे तक), प्रतीक आवंटन 24 जुलाई (अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ति तक), मतदान छह अगस्त (सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक) तथा मतगणना की तिथि आठ अगस्त (सुवाह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक) निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों को सन बिक्री 18 जुलाई से संबंधित विकास खंडों से की जाएगी।
संवाददाता शशांक राय
