मोहर्रम आज: महाराजगंज पुलिस ने किया सुरक्षा का पूरा इंतजाम

Satya Prabhat News
By -
0

शहर के कुछ हिस्सों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी । 
जिला व पुलिस प्रशासन अधिकारियों ने दिया आश्वासन । 
महाराजगंज जनपद में कुल 1947 ताजियां रखी गई है ।
जनपद भर में छोटे बड़े लगभग 764 जुलूस निकलेंगे । 
भ्रामक खबरों को फैलाने वालों पर होगी सख्त कारवाई । 
वालंटियर रखेगें जुलूस में शामिल होने वालों पर नजर । 
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी बारीक नजर ।
सेंट्रल कंट्रोलरूम से होगी पूरे आयोजन पर निगरानी । 
लोकल इंटेलिजेंस की भी ड्यूटी सतर्कता के साथ लगाई गई हैं । 
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने दिये सभी अधिकारियों को निर्देश ।
कर्बला व जुलूस वाले स्थानो में ड्रोन से तथा सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही हैं ।
पुलिस लाइन में हुई मोहर्रम तैयारियों के संबध में बैठक, बलवा ड्रिल ।
लोहे की रॉड पर झण्डा और साउंड की तेज ध्वनि पर रहेगी नजर ।

महराजगंज । मोहर्रम को देखते हुए महाराजगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का चाक-चौबंद इंतजाम किया है । सड़क से लेकर जुलूस रूट की ऊंची इमारतों से पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता की है । आयोजन के ठीक पहले मंगलवार की देर शाम तक पुलिस अधीक्षक ने अन्य अफसरों के साथ बैठक कर संवेदनशील इलाकों की ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिये । इसके अलावा कुछ संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर भी पुलिस ने सर्विलांस पर लगाए हैं ।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा - कि कोई भी शख्स भ्रामक, भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें । इसकी पूरी तरह से निगरानी के लिये टीमें गठित की गई हैं । पुलिस ने बिजली, नगर पालिक, पीडब्लूडी जैसे अन्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर कहा है कि अपने स्तर पर सभी एक्शन मोड में रहें । इसके अलावा माइक और स्पीकर का प्रयोग निश्चित डेसीबल से तेज न होने पाए । पुलिस युवा मित्र और वालंटियर को आयोजन पर नजर रखने के लिये कहा । अराजक तत्वों के बारे में सूचना पुलिस को देने के लिये कहा । 
सभी आयोजकों से कहा कि कोई भी लोहे की रॉड का झंडा बनाकर न निकालें। परंपरागत रूट से ही जुलूस निकालने की अपील की है । किसी भी नई परंपरा को शुरू न करने की अपील भी की गई है । मोहर्रम के आयोजन में हर स्थिति से निपटने के लिये पुलिस तैयार है । ताजियादारो को पूर्व में पीस कमेटी मीटिंग कर सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए गए थे तथा लगातार प्रत्येक ताजियादारों पर लगे पुलिस बल द्वारा समय-समय पर सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहे हैं ।

मंगलवार को भी इस संबध में पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया । अभ्यास सत्र में क्यूआरटी टीमों और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भाग लिया । आयोजन को लेकर थाना पुलिस के अलावा पुलिस ऑफिस तथा न्यायालय सुरक्षा से अतिरिक्त पुलिस बल में 8 इंस्पेक्टर 20 सब इंस्पेक्टर सहित 170 हे0कान्स0/कान्स0/म0कान्स0  तथा दो प्लाटून पीएससी लगाई गई है । जनपद में 2800 पुलिस बल हैं जिसमें थानों की फोर्स अपने अपने में ड्यूटी करेगी,  पुलिस ऑफिस , न्यायालय की अतिरिक्त फोर्स को थानों पर भेजा गया हैं ।

यह है मोहर्रम का सुरक्षा प्लान 
  कोई भी अवांछनीय तत्व जुलूस में आए तो पुलिस को बताएं ।
  पुलिस युवा मित्र और वालंटियर आयोजन पर नजर रखें ।
  नई उम्र के लड़कों से बात करके उन्हें समझाएं उन पर नजर रखें ।
  माइक और साउंड का प्रयोग निश्चित डेसीबल पर करें ।
  लोहे की राड में झंडा बनाकर जुलूस न निकलें ।
  गंदगी और नाली, नालों की सफाई सिल्ट सफाई कर ले नगर पालिका ।
  परंपरागत रूट से ही निकाले जाएं सभी ताजिया जुलूस ।
  अवांछनीय तत्वों की पहचान करके पुलिस को बताएं ।
  भ्रामक संदेशों को बगैर पुष्टि किये न बढ़ाएं आगे ।
  प्रत्येक ताजिये की सुरक्षा व्यवस्था का किया गया इंतजाम ।
  सोशल मीडिया और वाट्सअप पर भी की जा रही है निगरानी । 

मोहर्रम को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पीस कमेटी और आयोजन समितियों के साथ बैठक करके आयोजन संबंधी निर्देश दिये जा चुके हैं । किसी भी तरह की नई परंपरा की शुरुआत न करें । किसी भी भ्रामक संदेश के फेर में न आएं और न ही उसे आगे बढ़ाएं सोमेंद्र मीना, पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)